केंद्र सरकार के बिरुद्ध झामुमो का पद यात्रा सह न्याययात्रा का शुभारंभ

झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पदयात्रा सह न्याययात्रा की शुरुआत की 

झारखंड नामा / लिट्टीपाड़ा/ (पाकुड़ ) पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष बाबूजी हेम्ब्रम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पदयात्रा सह न्याययात्रा की शुरुआत जिला सचिव सुलेमान बास्की के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को साजिश के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी।मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, समिएल मुर्मू, सीताराम राय, राजेश हांसदा, डिप्टी हेम्ब्रम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज