अवैध लॉटरी का कारोबार किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जायेगा -डी एन आज़ाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़

पाकुड़ पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित लॉटरी का एक बड़ा खेप मौक़े से पकड़ा और एक अभियुक्त को मोके से पकड़ा

किसी कीमत पर अवैध लॉटरी का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा – डी एन आज़ाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ 

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ /पाकुड़ नगर थाना के द्वारा अवैध प्रतिबंधित लॉटरी के इस अवैध धंधे मे सांगलिप्त बड़े खेप को मौक़े वारदात से पकड़ा है जिसको लेकर पाकुड़ नगर थाना काण्ड सं0-56 / 24, दि०-14.03.24, धारा-420/34 भा0द0वि० एवं 7(3)लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 के तहत दर्ज़ किया गया है दिनांक- 13.03.24 की रात्रि करीब 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय, पाकुड़ को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लॉटरी माफिया जो प्रचुर मात्रा में अवैध रूप से प्रतिबंधित ए०टी०एम० लॉटरी का टिकट लाकर अजमेरीटोला हरिणडांगा बाजार स्थित मो० चाँद अंसारी के घर पर आपस में बटवारा कर रहा है इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पाकुड़ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम अजमेरीटोला हरिणडांगा बाजार स्थित मो० चाँद अंसारी के घर पर पहुँची तथा उसके घर का घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इसी बीच पुलिस पार्टी को देखते हीं चार-पाँच व्यक्ति कार्टुन एवं प्लास्टिक के झोला लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया, जिसमें से एक व्यक्ति मो० चाँद अंसारी को पुलिस बल द्वारा एक कार्टुन के साथ पकड़ा गया तथा शेष तीन-चार व्यक्ति गली एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। ऐसी परिस्थिति में पुलिस टीम द्वारा पकडे गये मो० चाँद अंसारी के पास से बरामद कार्टुन का जॉच किया गया तो उसमें काफी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी का टिकट बरामद हुआजिसे जप्त करते हुये मो० चाँद अंसारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त गिरोह के अन्य सदस्यों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। इस प्रकार पाकुड़ पुलिस के द्वारा पेशेवर अंदाज में अबैध रूप से प्रतिबंधित ए०टी०एम० लॉटरी का टिकट बिकी कर भोले-भाले जनता को प्रलोभन देकर ठगी करने वाले गिरोह का उदभेदन करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गिरफ्तार अपराध कर्मियों की विवरणी मो० चॉद अंसारी उम्र करीब 24 वर्ष पे०-मो0 अब्दुल मियाँ सा०-अजमेरीटोला हरिणडांगा बाजार थाना – पाकुड़ नगर है इनके पास मौक़े से बरामद सामग्रियों की विवरणी :-एक कार्टुन में करीब 34,500/- (चौतीस हजार पाँच सौ) पीस ए०टी०एम० लॉटरी टिकट  कय- बिकय से संबंधित तीन पीस रसीद पाकुड़ पुलिस के हाथ लगी है इस छापामारी दल के सदस्य. डी०एन० आजाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक (परि०) – सह – थाना प्रभारी पाकुड़ नगर थाना पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, पाकुड़ नगर थाना पु०अ०नि० मनिता कुमारी, पाकुड़ नगर थाना स०अ०नि० अनिल कु० सिंह, पाकुड़ नगर थाना स०अ०नि० योगेश प्र० यादव, पाकुड़ नगर थाना पाकुड़ नगर थाना के रिजर्व गार्ड के हवलदार कर्मी ने इस मिशन को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाया है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज