झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ की गई ब्रिफिंग
झारखंड नामा /संवाददाता हज़ारीबाग /झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। 15 मार्च को नगर भवन में हुई आयोजित बैठक में जिला अंतर्गत आगामी झारखंड संयुक्त और सैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आलोक में आयोजित होने वाले झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में संलग्न सूची के अनुसार सभी केंद्रो के केंद्राधीक्षकों के साथ परीक्षा कदाचार मुक्त एवं सुगमता पूर्वक संचालन हेतु तैयारी के निमित्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उन्हें आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया ब्रीफिंग के दौरान सभी केंद्राधीक्षकों को केंद्र में आयोजित होने वाले परीक्षा के समयावधि का विशेष ध्यान रखना को कहा गया,साथ परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा घड़ी,मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रवेश न हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया इस दौरान जिला शिक्षा अधिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी व सदर एसडीओ शैलेश कुमार मौजूद थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





