पाकुड़ से लगभग दो करोड़ 12 लाख रुपए के नकली कीटनाशक दवा हुई थी जब्त
पुलिस छापे के दौरान आरोपी फरार अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से है दूर
झामुमो नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी सुनिश्चित किया जाय
झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ जिला पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए नकली कीटनाशक दवा को लेकर छापेमारी कर लगभग दो करोड़ 12 लाख रुपए के नकली कीटनाशक दवा को जप्त किया था यह छापेमारी धनुषपूजा के रहने वाले पूरन चंदतिवारी के घर पर की गई वायर क्रॉप साइंस इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह कोगुप्त सूचना मिली थी कि पाकुड़ नगर क्षेत्र में इंडोफिल इंडस्ट्रीज के नाम पर नकली नेटिवो और एम45 कीटनाशक दवा बनाकर बाहर सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने यह सारी बातें नगर थाना को बताई नगर थाना के तत्कालीन एएसआई शुभम कुमार ने दलबलके साथ मौके पर छापेमारी अभियान चलाया, जहां से करीब दो करोड़ 12 लाख रुपए के नकली कीट नाशक दवा को जप्त किया गया था आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। बताते चले कि यह कीट नाशक दवा खेतों में उगने वाली फसलों में इस्तेमाल किया जाता है। पाकुड़ पुलिस नेकम्पनी की सूचना पर लगभग दो करोड़ 12 लाख रुपये की नकलीकी टनाशक दवाओं को बरामदकिया है। नकली दवाइयों की बिक्री कर रहा आरोपी मौके से फरार है कंपनी के लिखित आवेदन पर पाकुड़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी पर इस मामले के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से कोशो दूर है इस मामले को लेकर झामुमो के पाकुड़ नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा की जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाई
Author: Jharkhand Nama
News portal





