इंटर-स्टेट बॉर्डर चांदपुर चेकपोस्ट के समीप ब्राउन शुगर एक व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड नामा /पाकुड़ /बीते गुरुवार रात्रि में पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को प्राप्गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में पाकुड़़ मुफ्फसिल थानान्तर्गत अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट चाँदपुर के पास विशेष चेकिंग के क्रम में अवैध नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर (वजन- करीब 205 ग्राम) के साथ लगभग 34 वर्षीय सौरभ कुमार झा( पिता उदय कांत झा, सा. मिर्जानहाट हसनगंज, थाना बाबरगंज, जिला भागलपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में धारा 21(ए)/ 22 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत पाकुड (मु॰) थाना काण्ड संख्या 71/2024 दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधानान्तर्गत है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में पाकुड़़ मण्डल कारा भेज दिया गया है। जबकि बरामद अवैध नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो लाख रूपया बताया जा रहा है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





