बीएड कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
मतदाताओं से अपील आगामी 20 मई को जरूर करें मतदान : हिमांशु
झारखंड नामा संवाददाता कोडरमा : बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, डोमचाँच में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को वोट के प्रति आकर्षित करना था। और शत प्रतिशत मतदान करने का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के प्राक्षिक्षुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण के बाद महाविद्याल के सचिव हिमांशु कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली महाविद्याल परिसर से निकलकर शहीद चौक, ढाब रोड़, कालीमंडा होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंचा। रैली में डीएलएड के प्रशिक्षु गायत्री कुमारी, नीलम कुमारी, सविता कुमारी, तनुजा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, मधु कुमारी, सौरभ कुमार एवं बीएड प्रशिक्षु अर्पित कुमार, दीपक कुमार, अनामिका वर्मा, रौशन, नेहा, रेहाना, रेशमी कुमारी, मयंक कुमार पाण्डेय आदि ने काफ़ी उत्साह से भाग लिया। मौके पर प्राचार्य, शिक्षक प्रो. हरीश कुमार नीरज, प्रो. विनोद कुमार अवस्थी, प्रियंका कुमारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विनय, सिकंदर, सुधांशु, सूरज, आकृति सभी उपस्थित थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





