अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिट्टी लदे ट्रैक्टर को मोटर वाहन निरीक्षक ने पकड़ा किया थाने के सुपुर्द
झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को मोटर यान निरीक्षक पाकुड़ ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से अवैध रूप से परिवहन कर रहे गिट्टी लदा दो ट्रैक्टर को पकड़ कर करवाई हेतु पाकुड़िया पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एमवीआई ने पाकुड़िया सिदो कान्हु चौक पर पहला ट्रेक्टर जेएच 04जेड 8519 नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर को रोक कर जांच की ,जांच में गिट्टी का चालान एवं जरूरी कागजात नही पाए जाने तथा ओवरलोड पाए जाने पर ट्रेक्टर को जब्त कर लिया और पाकुड़िया थाना में सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरा डब्लूबी 42 बी ई 2299 नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर बंगाल सीमा स्थित बोनडिगा गांव के पास रोक कर जांच किया ,जांच में ओवरलोड पाए जाने,चालान सहित अन्य जरूरी कागजात नही मिलने पर ट्रेक्टर को जब्त कर पाकुड़िया थाना लाया और कार्यवाई हेतु सुपुर्द कर दिया। गिट्टी झारखंड से बंगाल जा रहा था
Author: Jharkhand Nama
News portal





