लोकसभा व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
झारखंड नामा संवाददाता गिरिडीह : लोकसभा आम निर्वाचन व 31 गांडेय विधानसभा उप चुनाव 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में निर्वाचन की तैयारियों विभिन्न कोषांगो की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 05 कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, निर्वाची पदाधिकारी, 31 गांडेय विधानसभा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, वरीय/नोडल पदाधिकारी, डाक मत पत्र कोषांग, वरीय/नोडल कार्मिक कोषांग, वरीय/नोडल पदाधिकारी, आदर्श आचार संहिता कोषांग, वरीय/नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी कोषांग, वरीय/नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, वरीय/नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कोषांग समेत निर्वाचन के कई अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा बारी बारी से सभी कोषांगवार समीक्षा की गई तथा निर्वाचन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा निर्वाचन को लेकर सभी तैयारियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने आदर्श आचार संहिता कोषांग की समीक्षा करते हुए कहा कि एमसीसी से संबंधित मामले आते है तो उसका उचित रिकॉर्ड रखें और सी-विजिल के माध्यम से उन सभी का समाधान सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही डाक मत कोषांग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने डाक मत पत्र से मतदान होनेवाले प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा अबतक कितने लोगों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, उसकी जानकारी ली तथा कई दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने सभी बीडीओ/सीओ को सख्त निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही साथ स्वयं भी उपस्थित रहकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने कहा जिनको जो जो दायित्व सौंपा गया है, उसका उचित अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों में AMF व्यवस्था की जानकारी ली और कई बिंदुओं पर सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष को 24× 7 संचालित करने के निर्देश दिए गए तथा समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ प्रशिक्षण कोषांग और कार्मिक कोषांग को भी निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





