डीसी ने किया मतपेटी डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

डीसी ने किया मतपेटी डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

झारखंड नामा /पाकुड़ /जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी विधानसभावार का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारीयों को उनके कार्य दायित्व से अवगत किया गया। उनके द्वारा समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था, समुचित लाइटिंग की व्यवस्था, डिस्पैच टेबल रखने की व्यवस्था के साथ-साथ स्थल पर विधानसभावार साइन ऐज लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता  मनीष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी  अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज