माय छोटा प्ले स्कूल एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी का भव्य उद्घाटन।
झारखंड नामा /संवाददाता जामताड़ा /जामताड़ा नगर के आजाद पाड़ा स्थित माय छोटा प्ले स्कूल एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी के उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कर्नल रणजीत सिंह ,रिटायर्ड डीएफओ योगेंद्र प्रसाद एवं झारखंड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक रवि शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल का भव्य उद्घाटन किये। इस शुभ अवसर पे शहर के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य , निदेशक के अलावे समाज सेवी भी उपस्थित थे जीसमे मुख्य रूप से प्रदीप कु.भैया ,डी.डी.भंडारी ,प्रशांत कु.दास , श्यामल मंडल, अरुप कु.मित्रा, चंचल भंडारी, बाम सरखेल, संजय परशुराम , अनूप राय, मोहन मंडल ,भूपेश गुप्ता , चिन्मय सरकार एवं विजय सिंह उपस्थित थे। माय छोटा स्कूल के संरक्षक दीपक दुबे ने स्वागत संबोधन के साथ सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से अभिनंदन कीए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.गोपाल कृष्ण झा ने अपने संबोधन में कहें की शहर में नन्हे – मुन्ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक , बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए के माय छोटा प्ले स्कूल खेल- खेल में पढ़ाई के उत्कृष्ट प्ले स्कूल के रूप में शहर में स्थापित होंगे या मेरी शुभकामनाएं हैं। मुझे इस स्कूल प्रांगण में आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह संस्थान छोटे-छोटे नन्हे- मुन्ने बच्चों – बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेंगे। शिक्षा प्राप्त करके ही मनुष्य समाज एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों मैं अपना प्रतिष्ठा अर्जित कर सकते हैं इसलिए समाज के हर वर्ग को यह कोशिश करना चाहिए कि वह अपने बच्चे -बच्चियों को शिक्षा से जोड़े। स्कूल के भव्य उद्घाटन में गणेश वंदना , दुर्गा वंदना देशभक्ति गीत एवं नृत्य से अतिथियों एवं सैकड़ो अभिभावकों का समा बांधकर मंत्र मुग्ध कर दिए। इस अवसर पर मार्शल आर्ट, योग एवं मलखंब खेल का भी प्रदर्शन किया गया। स्कूल के कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल संचालन में निदेशक भास्कर चांद , प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना कुमारी एवं किरण मिश्रा ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
Author: Jharkhand Nama
News portal





