अल्पसंख्यक मतदाताओं को चुनाव से पूर्ण हज के नाम पर भेजा जा रहा है विदेश :भाजपा नेत्री बबीता झा

अल्पसंख्यक मतदाताओं को चुनाव से पूर्ण हज के नाम पर भेजा जा रहा है विदेश :भाजपा नेत्री बबीता झा ने कहा

झारखंड नामा /संवाददाता  जामताड़ा :लोकतंत्र का महापर्व 2024 एक ओर पूरे परवान पर है। वहीं दूसरी ओर झारखंड प्रदेश से एक एक कर हज यात्रियों का जत्था जद्दा पहुंचने लगा है। 400 हज यात्रियों के जत्थे को हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने कोलकाता से रवाना किया। इसके साथ ही चौथा जत्था भी झारखंड से बाहर चला ही गया। इस हज तिर्थ यात्रियों में अकलियतों के ऐसे प्रतिनिधि हैं। जिनमें मतदाताओं को प्रगाढ़ भरोसा है। ऐसे में प्रदेश भर के लोगों के सभी भरोसे मंद लोग तिर्थ यात्रा पर जा रहें हैं। इससे समर्थित राष्ट्रीय दल के लिए घातक वातावरण बन रहा है। वहीं चुनाव आयोग का स्वीप भी दिखावा जैसा प्रतीत हो रहा है। चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट से ऐसे लोगों को मतदान करने का अवसर दे रखा है। जिसका लाभ कितने तिर्थ यात्री लें पाते हैं। यह तो बाद में पता चलेगा। बहरहाल हम आपको बताते चलें कि झारखंड में राष्ट्रीय दल ने लोकसभा चुनाव 2024 में अकलियतों पर जैसा भरोसा करते रहा है। वैसा इस दफा नहीं दिखाई दे रहा है। लिहाजा चुनाव परिणाम का स्टेयरिंग संभालने वाला समाज आत्मघाती फैसला करते दिखाई दे रहा है। अलबत्ता हज कमेटी अध्यक्ष के रुप में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा यात्रियों को देश से बिदा करने को लोग उनके अंदर धधक रहे प्रतिशोध से जोड़ कर देख रहें हैं।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज