लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी पंचायत के निवासी वोट बहिष्कार करने को किया बैठक
गद्दी पर बैठने के बाद भूल जाते है वादे जानवरो की तरह झरने का पानी पीते है और गांव तक पक्की सड़क नही -ग्रामीण
झारखंड नामा /संवाददाता लिट्टी पाड़ा : प्रखंड के सोनाधनी पंचायत तेतोलटोला मधुवन एवं डोमडीह वार्ड नंबर तीन के ग्रामीण लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने को लेकर ग्रामीण एक जुट होकर बैठक किया। ग्रामीण डेविड मालतो, सुबान हांसदा, बाबूजी मुर्मु, बामना मालतो ,प्रेमचंद मरांडी सहित अन्य ने कहा कि हम सभी ग्रामीण एक जुट होकर चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया।क्योंकि हमारे वोट से जनप्रतिनिधि या सरकार को कोई मतलब नहीं है तभी तो जाकर हमारे गांव में विकास की रेखा कोसों दूर हैं। ग्रामीणों ने कहा सड़क और पानी की मांग करते करते न जानें कितनी पीढ़ी बीत गई फिर भी आज भी हम सभी ग्रामीण को गांव तक एक पक्की सड़क नहीं बनी।पकडंडी एवं बड़े बड़े पत्थरों का ठोकर खाकर घर पहुंचना पड़ता है। सड़क न होने के कारण न जानें कितनी गर्भवती महिलाएं अपना जान गवाई। 250परिवार जानवरों की तरह झरना का पानी पीकर प्यास बुझाते हैं।लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।चुनाव के समय नेता बड़े बड़े वादे, कस्में खाते हैं,लेकिन गद्दी मिलते ही जनता जनार्दन को अंधेरे में धकेल देते हैं। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा पहले सड़क और पानी दो तब वोट लो। मौके पर तीनों गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





