पानी की समस्याओ से निजात दिलाने को उपायुक्त ने की बैठक दिए निर्देश 

पानी की समस्याओ से निजात दिलाने को उपायुक्त ने की बैठक दिए निर्देश 

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ :शहर समेत सुदूर इलाकों में पेयजल की समस्या न हो, इसको लेकर शुक्रवार देर शाम को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, प्रशासक, नगर परिषद के अधिकारियों साथ बैठक की बैठक में नगर परिषद एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को कहा कि पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कोषांग का गठन किया गया है‌। उस कोषांग के सभी कर्मचारियों को एक्टिव मोड में रखें। चापाकल की मरम्मती से संबंधित जो भी शिकायत मिलें। उसका निष्पादन जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां भी पानी की समस्या है वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें पेयजलापूर्ति संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई बढते गर्मी के मद्देनजर पाकुड़ जिलें में शत प्रतिशत पेयजलापूर्ति मुहैया कराने के उद्देश्य से उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में उमेश किस्कू निम्नवर्गीय लिपिक, मोबाइल नंबर-9798796348, संदीप कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक, मोबाइल नंबर-6207006524 एवं श्रीजल कुमार मुर्मू, कार्यालय चपरासी, मोबाइल नंबर 7482924365 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही प्रखंडवार कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर भी दिया जा रहा है जिस नंबर पर आमजनों द्वारा शिकायत दर्ज कर नलकूप मरम्मती कराई जा सकती है।

पाकुड़ प्रखंड के लिए कनीय अभियंता दिनेश मंडल, मोबाईल नम्बर- 9155863727 एवं सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, मोबाईल नम्बर- 9773807198 पर संबंधित प्रखंड के आमजनों से अपील है कि इस नम्बर पर कॉल कर खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं हिरणपुर प्रखंड के लिए कनीय अभियंता अभिषेक कुमार, मोबाइल नंबर 9123115899 एवं सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, मोबाईल नम्बर- 9773807198 पर संबंधित प्रखंड के आमजनों से अपील है कि इस नम्बर पर कॉल कर खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं अमड़ापाड़ा प्रखंड के लिए कनीय अभियंता चंदन कुमार, मोबाइल नंबर 8541851840 एवं सहायक अभियंता रवि शंकर, मोबाइल नंबर 7321042830 पर संबंधित प्रखंड के आमजनों से अपील है कि इस नम्बर पर कॉल करके खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिए कनीय अभियंता दिनेश मंडल, मोबाईल नम्बर- 9155863727 एवं सहायक अभियंता रवि शंकर, मोबाइल नंबर 7321042830 पर संबंधित प्रखंड के आमजनों से अपील है कि इस नम्बर पर कॉल करके खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।महेशपुर प्रखंड एवं पाकुड़िया प्रखंड के लिए कनीय अभियंता चंदन कुमार, मोबाईल नम्बर- 9060535260 एवं सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, मोबाइल नंबर 9773807198 पर संबंधित प्रखंड के आमजनों से अपील है कि इस नम्बर पर कॉल करके खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।नगर परिषद, पाकुड क्षेत्रान्तर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के रख-रखाव/आम नागरिको के जल समस्या आदि समस्याओं के समाधान एवं संचालन हेतु एक जलापूर्ति कोषांग का गठन किया गया है, जिसकी विवरणी निम्न रूपेण है:-शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग1. कर्मी का नाम, शमशेर अंसारी, शिकायत दर्ज करने हेतु समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक,मोबाइल न० 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं2. नीरज कुमार सिंह, शिकायत दर्ज करने हेतु कोषांग अपराह्ण 02 बजे से स्वंय 05 बजे तक मोबाइल नंबर 7903236557 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैंशिकायत निवारण हेतु प्राधिकृत कनीय अभियंता*1. राजू कुमार, कनीय अभियंता. नगर परिषद,पाकुड़, मोबाइल नंबर 6200489405 वार्ड नंबर 01 से 10 तक के लिए एवं पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं*

2 सुबोध कुमार यादव,कनीय अभियंता नगर परिषद, पाकुड़, मोबाइल नंबर 8709933624, वार्ड संख्या 11 से 21 के लिए पर्यवेक्षक पदाधिकारी पियुष शंकर, सहायक अभियंता नगर परिषद पाकुड़ पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकतें हैं*

नगर परिषद के आमजनों से अपील है कि उपरोक्त कोषांग के प्रतिनियुक्त कर्मी को पूर्वाहन 10:00 बजे से 5:00 बजे तक समस्याओं को दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज