जल सहिया संघ की बैठक हुई संपन्न
पानी की कनेक्शन पुराना श्रोत पर ही लगाया गया जल नल की गर्मी आते ही खुल गई सारी पोल

झारखंड नामा /संवाददाता कटकमसांडी हज़ारीबाग प्रखंड की अठारह पंचायतों की जल सहिया ने प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित की जिसमे सभी अपने अपने पंचायतों में सरकार की महत्वकांक्षी हर घर नल से से जल आपूर्ति जल नल योजना पर चर्चा किया जिसमे उन्होंने बताया की गर्मी का मौसम है और जल नल योजना के तहत जितने भी पानी की टंकी गांवों में लगाया गया वह अधिकांश खराब है । इनलोगों ने बताया है की जहां पुराना पानी के श्रोत पर मोटर लगाया गया है पानी का स्तर की जांच भी नही किया गया। गर्मी में पानी टंकी में चढ़ ही नहीं रहा है। सभी जलसहिया लोगों ने मिलकर निर्णय लिया कि ठेकेदार के द्वारा इन सब चीजों को जांच कर ठीक नहीं करवाया जाता है तो इसकी लिखित शिकायत पीएचडी विभाग में करेंगे।बैठक में जल सहिया सरिता देवी,बेबी देवी,सुनीता देवी, अंजनी कुमारी, मिंटू देवी गौरी देवी, रिंकू देवी, कपूर देवी उर्मिला देवी, चिंता देवी, अनीता देवी, सविता कुमारी, शांति लिंडा गिरिजा देवी, रीता देवी, कवित्री देवी, किरण देवी ,रीना देवी ,कंचन देवी उपस्थित रही।
Author: Jharkhand Nama
News portal





