जनता के हित के लिए किसी के सामने लोबिन हेम्ब्रम झुकेगा नही: प्रो.निर्मल मुर्मू

जनता के हित के लिए किसी के सामने लोबिन हेम्ब्रम झुकेगा नही: प्रो.निर्मल मुर्मू

झारखंड नामा पाकुड़: झारखंड राज के संताल परगना के इस राजमहल लोकसभा क्षेत्र में राजनीति के धरातल पर एक ऐसा व्यक्ति उभर कर आया जो अत्यंत मृदु भाषी, व्यवहार कुशल और बिना किसी तामझाम के एक सादगी भरा जीवन जिया। कमजोर तबके के लोगों को चाहे वह किसी भी जाति समुदाय के हो के बीच रहे और सेवा की। दिसोम गुरुजी के आह्वान पर अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया, उनकी लोकप्रियता के यही सब कारण है जनता उनकी समस्याओं से सीधे रूबरू होकर समाधान की दिशा में प्रयास करना उनकी सोच है। यह बातें प्रो.निर्मल मुर्मू ने कहा। कहा कि यह सादगी भरा सरल व्यक्ति कोई और नहीं बोरियो के  विधायक  लोबिन हेम्ब्रम है। गौरतलब है की पिछले दिनों इस साहेबगंज जिला और उसके आसपास के क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर अपना आलाकमान का ध्यान आकृष्ट निरंतर कराते रहे, ताकि पार्टी का छवि धूमिल ना हों, परंतु आलाकमान ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज परिणाम आपके सामने है, जनता के सामने है।इस बार पुनः पार्टी ने उसी व्यक्ति को पार्टी टिकट देकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जो दो बार सांसद के रूप में अपने मतदाताओं से काफी दूर रहा। जनता के दुःख दर्द से लापरवाह रहा। सांसद विजय हांसदा का झारखंड अलग राज्य के संघर्ष से उसका और उसके परिवार का कोई नाता रिश्ता नहीं रहा।बाध्य होकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्री लोबिन हेम्ब्रम जी को खड़ा होना पड़ा,जिसका चुनाव चिन्ह कैंची छाप है जो सीरियल 13 नंबर पर है। झारखंड और झारखण्डी हित को बचाने के लिए आप लोगों से करबद्ध निवेदन है श्री लोबिन हेम्ब्रम जी को राजमहल लोकसभा से अवश्य विजयी बनाएं।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज