सांसद विजय हांसदा ने किया गोपीनाथपुर का दौरा

सांसद विजय हांसदा गोपीनाथपुर पहुंचे गांव के प्रत्येक परिवार और लोगों से मिल दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर उन्हें भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।


 झारखंड नामा /अमित कुमार दास /  पाकुड़: गोपीनाथपुर की घटना को लेकर शुरू हुई सियासत पर विराम लगाने का संदेश लेकर राजमहल संसदीय सीट से सांसद विजय हसदा शनिवार को गांव पहुंचकर लोगों से मिले। उनके साथ बैठकर बातचीत की, उनकी पीड़ा और उनकी मांगों को सुना और समझा। सांसद गोपीनाथपुर गांव के प्रत्येक परिवार और लोगों से मिल दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर उन्हें भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।साथ ही गांव में शांति व्यवस्था कम रखने में दोनों समुदाय के लोगों को एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणों से मिल मिलने और उनकी पीड़ा सुनने के बाद सांसद विजय मीडिया से रूबरू हो कहा कि गोपीनाथपुर की घटना से सभी अवगत है। सरकार और प्रशासन की तरफ से लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास चल रहा है, प्रशासन यहां लगातार कैंप का नजर बनाए रखी हुई है जो घटना घटी है और और आगे ना हो इस पर प्रशासन ,सरकार पूरी तत्परता के साथ अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुकी यह इलाका बॉर्डर इलाका है दोनों तरफ के लोगों के बीच सामंजस बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे, कोई भी लोग ऐसे समय का मौका का फायदा उठाना चाहता है तो वैसे लोगों से सावधान, सतर्क रहने की जरूरत है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज