पिता और पुत्र ने मिलकर रची पूजा और राहुल की हत्या की साजिश
इचाक के श्मशान घाट में दो शव जलने की एसपी ने किया खुलासा

पूजा और राहुल की हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्वेदन 6 आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंड नामा ब्यूरो दीपक कुमार हजारीबाग :हजारीबाग: इचाक में दंपति की हत्या और शमशान घाट में शव जलाने के पिता पुत्र सहित 6 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है , जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर यह मामले का खुलासा किया है उन्होंने बताया है कि पकड़े गए आरोपी मृतक के पिता ईश्वर महतो छोटा बेटा बबलू मेहता ने राहुल और पूजा की हत्या करने के लिए गांव के ही एक युवक को 6 लाख की सुपारी दी थी इसके बाद 3 महीने से दोनों दंपति पर नजर रखी जा रही थी और 15 जून को इचाक बाजार में कोचिंग संस्थान में ही चाकू मार कर हत्या कर दिए जिसको पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है इसमें पकड़े गए आरोपी मृतक के पिता कुरहा निवासी ईश्वर मेहता, छोटा भाई बबलू मेहता, कटकमदाग निवासी बॉबी कुमार, इचाक निवासी आशीष पांडे, इचाक निवासी विक्की कुमार, गिरिडीह पचमबा निवासी सोनू कुमार सिनहा शामिल है उन्होंने प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि दोनों दंपति दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। और दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, और 2020 में वह इचाक कुरहा में रहने लगे थे और फिर वहां घर में पिता के साथ विवाद चल रहा था जिसके बाद दोनों दंपति इचाक में रहकर कोचिंग संस्थान चला रहे थे, और फिर छह लोग मिलकर कोचिंग संस्थान में बेरहमी से हत्या कर दिया थाऔर साक्ष छुपाने के लिए पिता ईश्वर मेहता अपने वेलेनो गाड़ी से निमियाटांड़ शमशान घाट ले गया और वह सभी मिलकर राहुल और पूजा का अंतिम संस्कार कर दिया उन्होंने यह भी बताया कि यह हत्या करने की साजिश पहले से चल रही थी पिता ने कई बार बड़े बेटे को धमकी भी दिया था और वह हत्या करने से तीन दिन पहले लकड़ी का भी व्यवस्था किया था , यहां तक की पिता ईश्वर ने खुद दोनों दंपति की अग्नि संस्कार किया है ,इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए छह आरोपी को गिरफ्तार किया है इसमें सुपारी लेने वाला अपराधी बॉबी कुमार पर पूर्व में भी कटकम दाग थाना और मांडू थाना में, चोरी और छिनतई का मामला दर्ज वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बलेनो गाड़ी , दोनों दंपति और की हड्डी और रख एवं चूड़ी कंगन रिंग तथा कड़ा के अलावे बड़ा सा चाकू डीजल का गैलन खून से लथपथ दो तोलिया और 6 मोबाइल घटनास्थल से बरामद किया हैll
Author: Jharkhand Nama
News portal





