शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

शहीद पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

 

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़:शहीद एसपी अमरजीत बलिहार और पांच जवानों की 11वीं पुण्यतिथि पर जिले के सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवानों ने समाहरणालय स्थित बलिहार पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर डीसी मृत्युंजय बरनवाल ,  पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एसडीओ प्रवीण करेकट्टा  एसडीपीओ मुख्यालय डीएसपी  के अलावा पुलिस निरीक्षक, थानेदार व जवानों ने शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ऐसे हुए थे शहीद:बता दें कि 2 जुलाई 2013 को दुमका में आयोजित डीआईजी की बैठक में भाग लेने एसपी अमरजीत बलिहार और पांच जवान गए थे. पाकुड़ लौटने के दौरान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी नाला के निकट नक्सली मुठभेड़ में एसपी अमरजीत बलिहार, जवान अशोक कुमार श्रीवास्तव, चंदन थापा, मनोज कुमार हेब्रंम, संतोष कुमार शर्मा एवं राजीव कुमार शर्मा शहीद हो गए थे. इसके अलावा निजी चालक धनराज मड़ैया गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई थी.

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज