भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेहरमा का 69वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया

भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेहरमा का 69वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया

झारखंड नामा संवाद सहयोगीमेहरमा (गोड्डा): भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेहरमा का 69वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बैंक को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाखा प्रबंधक श्याम किशोर प्रसाद और अन्य कर्मियों ने संयुक्त रुप से केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शाखा प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं में केसीसी ऋण, कैश क्रेडिट,सीसी व अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कर्मियों से भी नियमानुसार कार्य करने का पर बल दिया।इस अवसर पर एरिया ऑफिसर प्रतीत, सर्विस मैनेजर किशोर कुमार पांडे, नीरज कुमार, शिव चरण मार्डी,मदन कुमार, नीरज कुमार वर्मा, आशीष कुमार भारद्वाज, मनीष कुमार चौधरी, गार्ड परवेज आलम,सौरभ सन्नी,विनोद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज