पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा को लेकर किया निरिक्षण

झारखंड नामा /पाकुड़ /आज दिनांक-03.07.2024 को 11.00 बजे पूर्वा0 में पुलिस अधीक्षक पाकुड़, द्वारा माननीय व्यवहार न्यायालय, पाकुड़ एवं ज्यूडिशियल कॉलोनी पाकुड़ का संयुक्त सुरक्षा समीक्षा की गई। सुरक्षा जांच के दौरान रजिस्टार, व्यवहार न्यायालय, पाकुड़, अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़, पुलिस उपाधीक्षक पाकुड़, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पाकुड़, प्रभारी विशेष शाखा, पाकुड़ उपस्थित थे। जांच के दौरान न्यायालय परिसर में लगेसी सी टी वीं कंट्रोल रूम , कैदी हाजत, वाच टावर, संत्री पोस्ट, बाउंड्री वॉल इत्यादि की समीक्षा की गई। न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त सूक्षाबालों को आगंतुक का डी एफ एम डी /एच एच एम डी द्वारा जांच के पश्चात न्यायालय परिसर में प्रवेश कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही न्यायालय की सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
झारखंड नामा /अमित कुमार दास पाकुड़
Author: Jharkhand Nama
News portal





