पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला फुका

शहरी जलापूर्ति योजना मे 14 साल बीत जाने के बाबजूद नगरवासी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति ना होने से सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश अग्रवाल ने किया पुतला दहन 

पाकुड़ के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का फुका पुतला 

झारखंड नामा : पाकुड़ नगर परिषद के आम जनों के हितो को ध्यान मे रखते हुए आज से 14 वर्ष पूर्व एक बड़ी शहरी जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी गई थी और इससे सारा पाकुड़ नगर के आम जनों मे एक आशा की किरण जगी थी की पानी की किल्लत से निजात मिलेगी पर इस योजना के कई संवेदक ने मिलकर इतिहास रचा कई बार री टेंडर आदि भी हुई पर इस योजना का अब तक जल मुहैया करवाने मे असफल रहे हैं इसी मुद्दे को कई सालो से उठाते हुए समाजसेवी सुरेश अग्रवाल ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता का पुतला दहन कर यह संदेश दिया की आपके द्वारा आम जनों को छला गया है इसको लेकर बृहस्पतिवार संध्या 4:00 बजे नगर परिषद के निकट पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया गया समाजसेवी सुरेश अग्रवाल ने कहाँ आज तक शहरी जल आपूर्ति यानी गंगाजल पाकुड़ की जनता को मुहैया करवाने में नाकामयाब रहे ऐसे कार्यपालक अभियंता का पाकुड़ में रहने का कोई औचित्य नहीं है इसलिए पाकुड़ की जनता से मेरा बार-बार अनुरोध है पर अपना बहुमूल्य समय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में मुझे मदद करें इसकी सुचना मेरे द्वारा पूर्व मे पाकुड़ अनुमंडल पदाधिकारी को पुतला दहन का आवेदन समर्पित कर दिया गया था और आज हम यह वादा करते हैं यदि इस पुतला दहन के बाद भी विभाग सोयी रहीं तो अब पुरे पाकुड़ नगर का चक्का जाम सभी आमजनों की सहयोग से करने को बाध्य रहूँगा

झारखंड नामा /अमित कुमार दास 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज