महेशपुर थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता बारूद की जकीरा के साथ एक की गिरफ़्तारी 

महेशपुर थाना प्रभारी को मिली बड़ी सफलता बारूद की जकीरा के साथ एक की गिरफ़्तारी 

झारखंड नामा /महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि पाकुड़िया के एक व्यक्ति बाइक से बिस्फोटक पदार्थ ले जा रहे है । सुचना पर महेशपुर के थानेदार सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में पुलिस बल सुभाष साह, बिहारी सिंह जय कुमार दलबल के साथ छापामारी करते हुए सिलमपुर से एनुल हुसैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । छानबीन में 500 पीस डेटोनेटर बरामद किया गया। पुलिस बाइक जब्त कर महेशपुर थाना ले आई ।

उधर इस मामले में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांड का उदभेदन किया और अन्य पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बिस्फोटक पदार्थ उपयोग करने वाले खदान मालिक को इसकी सुचना पुलिस को पूर्व मे देना अनिवार्य है । पुलिस इस सबंध में ऐनुल हुसैन गांव शेरसाहबांध के साथ बाइक मालिक राजा अंसारी ,डोमनाबांध थाना पाकुड़िया पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया ।

झारखंड नामा /अमित कुमार दास 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज