पाकुड़ के के एम कॉलेज के छात्रों से पुलिस कि हुई झड़प कई छात्र और कई पुलिस कर्मी हुए जख़्मी
जन आक्रोश रैली के पूर्व रात्रि मे हुई मारपीट कि घटना पाकुड़ नगर थाना मे पुलिस कर्मी ने दो मामले दर्ज़ करवाये 179/24 एवं 180/24 आवेदन मे अंकित है जब तक आरोपियों कि गिरफ़्तारी नहीं होती तक तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्यों का निष्पादन
पाकुड़ पुलिस प्रशासन कि कार्यशैली के विरुद्ध पूर्व नियोजित जन आक्रोश रैली के मद्धेनज़र पाकुड़ पुलिस ने एक अपहरण मामले कि लोकेशन ट्रैप करते हुए के के एम कॉलेज पहुंची थी जहाँ कई छात्रों से तू तू मै मै हुई थी इसके पश्चात मध्य रात्रि मै पाकुड़ पुलिस के 100 के करीब पुलिस कर्मी आ धमके और एका एक लाठी डंडा से मारपीट करते हुए कहने लगे छात्र हो पढ़ाई करो राजनीती नहीं उक्त बातें छात्रों ने बताई
इस घटना के बाबजूद इनके आवाज को दबा ना सकी और जन आक्रोश रैली निर्धारित समय पर निकली और पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को ज्ञापन सौपा
Author: Jharkhand Nama
News portal





