विधानसभा अध्यक्ष ने किया छात्र-छात्राओं के बीच किया साईकिल का वितरण
झारखंड नामा /कुंडहित(जामताड़ा) मोहन मंडल वर्तमान झारखंड सरकार गरीब, आदिवासी, हरिजन एवं मूलवासी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा अर्जित करने के लिए हर प्रखंड में सीएम एक्सिलेंस स्कूल खोले गए हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे शहरों की तर्ज पर तथा सीबीएससी पेटर्न के आधार पर पठन पाठन शुरू कर सके। विद्यार्थियों को विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पठन पाठन की सुविधा उपलब्ध मिल सकें। ताकि यहां के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा के माध्यम से अंग्रेजी बोल सकें। अत्याधुनिक युग में यहां के युवा भी अंग्रेजी भाषा बोलने वाले व्यक्तियों से मुकाबला कर सके। पुरे राज्य में कुल अस्सी विद्यालय को सीएम एक्सिलेंस स्कूल का दर्जा दिया गया है। उक्त बातें सोमवार को कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बच्चों के बीच साईकिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा। श्री महतो ने कहा शिक्षा को बढ़ावा देने से लेकर तमाम सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक पहल किया जा रहा हैं। क्षेत्र में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इसका लाभ उठाने को लेकर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। गुरुजी क्रेडिट कार्ड का उद्देश्य की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैसे परिवार है जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अपना बेटा बेटी के मेधावी रहने के बावजूद आगे पढ़ाने में असमर्थ थे। लेकिन वर्तमान सरकार की सोच से यह विडंबना का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक ही परिवार में दो मेधा छात्र रहने के बावजूद अभिभावकों को एक ही लड़के को उच्च शिक्षा देने में बोझ लगता था। लेकिन अब सरकार द्वारा जब से गुरुजी क्रेडिट कार्ड को लागू किया गया है। तब से मेधा छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा देने से अभिभावकों को बोझ उठाने की जरूरत नहीं है। सरकार के द्वारा सारा राशि का वहन किया जाएगा। काफी कम ब्याज दर से गुरुजी क्रेडिट कार्ड को हासिल कर,कार्ड के माध्यम से उच्च शिक्षा में होने वाले खर्च को सहायता ले सकते हैं। लाख रुपए से चोद्दह पंद्रह लाख रुपए तक लेकर चिकित्सक एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।

सरकार एपीएल बीपीएल समाप्त किया साईकिल वितरण का औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय था जब एपीएल बीपीएल का समस्या था उस समय सामान्य वर्ग के बच्चों को साइकिल का लाभ नहीं मिलता था। वर्तमान सरकार ने इस समस्या को हटाकर सभी वर्ग के बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराने का काम किया। यहां के बच्चों को भी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कर उच्च शिक्षा में जाने को लेकर हौसला बढ़ाया। कहा कि यहां के बच्चे भी शिक्षा में आगे बढ़ कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले योजना,आवास योजना आदि योजनाओं का लाभ उठाने को लेकर लोगों को आवश्यक बातें कहीं।

इसको देखते हुए वर्तमान सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए छात्र वृत्ति में भी तीन गुना बढ़ोतरी कर दी गई है।

जिला कल्याण पदाधिकारी मो एजाज हुसैन ने कहा कि इस समारोह में कुल 128 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। जबकि क्षेत्र में कुल 900 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जायेगा। कहा कि एक समय था कि बच्चों को साईकिल के लिए एपीएल बीपीएल का सामना करना पड़ता था। लेकिन वर्तमान में एपीपीएल बीपीएल का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी वर्गों के बच्चों को कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क साइकिल देने का प्रावधान है। मौके पर सूत्री अध्यक्ष जयश्रर मूर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य बंदना खां, पूर्व सदस्य भजहरी मंडल आदि ने संबोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित किया। जबकि कार्यक्रम के दौरान बाल विकास की ओर से विकलांग लोगों को व्हीलचेयर, बिरसा हरित क्रांति योजना के पांच लबों को के बीच प्रशस्ति पत्र आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीओ अमित किस्कु, बीडीओ जमाले राजा, मनोरंजन सिंह, जयस्वर मुर्मू, महिला पर्यवेक्षिका गीता देवी, मो अवरार अहमद सहित अनेक उपस्थित थे।
(झारखंड नामा संवाददाता मोहन मंडल)
Author: Jharkhand Nama
News portal





