पीरटांड़ में आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

पीरटांड़ में आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

गिरिडीह : विधानसभा पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत भारती चलकरी पंचायत के अंबाटोला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंजू तिर्की की अध्यक्षता में आदिवासी विजय दिवस संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत इंजीनियर विनय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा शामिल हुए। उनके साथ पीरटांड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शमशाद अली, मनोज पंडित एवं अन्य थे। उक्त अवसर पर आदिवासी परंपरा के मुताबिक इंजीनियर विनय कुमार सिंह सहित आगंतुक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया एवं सिंह के द्वारा भी आदिवासी भाइयों एवं बहनों को सम्मानित करते हुए उनके हौसले बढाए गए। मौके पर अंजू तिर्की द्वारा बताया गया की यह गांव ग्रामीण क्षेत्र में जंगलों से घिरा हुआ आदिवासी गांव है। साथ ही जन समस्याओं से अवगत कराया गया। जनसमस्याओं के निदान हेतु आवेदन की मांग की गयी ,जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त लाभ से जो वंचित है उन्हें प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर रशीद एवं अन्य आवश्यक कागज जमा करने हेतु बताया गया ताकि संबंधित विभाग से संपर्क कर उक्त समस्याओं का निदान कराया जा सके। कार्यक्रम में संपत्ति मरांडी, नूनू मरांडी ,मालती मरांडी,श्यामलाल हंसदा, डुमनीत सोरेन, चंदन हंसदा, नीलू मुर्मू , वर्गी मरांडी, बुधनी मुर्मू , सहित काफी संख्या में ग्रामीण थे।

           (झारखंड नामा संवाददाता गिरिडीह )

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज