सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन।

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को वंदना सभा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विभाग निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया।मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2023-24 में भारत सरकार की ओर से गिरिडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दो जनों को प्रियांशु कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत हुआ है।दोनों बच्चों को भारत सरकार की ओर से10000 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई है।यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है।इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक को भी सम्मानित किया गया।इंस्पायर मानक पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।इस योजना में जिला स्तर से चयनित बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले सकेंगे। जो युवा वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे उन्हें नगद पुरस्कार के साथ-साथ विदेश यात्रा भी कराई जाएगी। विद्यालय परिवार अपने होनहार के लिए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत मिश्रा,सविता पांडेय, सुजाता प्रसाद,राजेंद्र लाल बरनवाल एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।
(झारखंड नामा संवाददाता गिरिडीह )
Author: Jharkhand Nama
News portal





