अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया के विरुद्ध उपायुक्त सह सर्व शिक्षा अभियान के अध्यक्ष को उनके कार्यालय मे सौपा शिकायत आवेदन 

अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया के विरुद्ध उपायुक्त सह सर्व शिक्षा अभियान के अध्यक्ष को उनके कार्यालय मे सौपा शिकायत आवेदन 

विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष वहीं व्यक्ति हो सकता है जिसका अपना बच्चा उस विद्यालय का नियमित छात्र / छात्रा हो -शिकायत कर्ता जोहार अली पृथ्वी नगर 

झारखंड नामा पाकुड़ :झारखण्ड शिक्षा परियोजना, राँची के लिखित नियमावली के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष वहीं व्यक्ति हो सकता है जिसका अपना बच्चा उस विद्यालय का नियमित छात्र / छात्रा हो परंतु वर्तमान नवनियुक्त अध्यक्ष समाउन शेख का पुत्र मों० नेहाल इलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ , में एल के ज़ी का छात्र है। तथा उसका रोल नं०08है उक्त मो0 नेहाल को मध्य विद्यालय चांचकी में क्लास 1बी रोल नंबर – 78 का छात्र के रूप में भी दर्शाया गया है इसी प्रकार उक्त नवनियुक्त अध्यक्ष मो०समाउन शेख का द्वितीय पुत्र मो० मासुम का नाम इलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ , के वर्ग यू के ज़ी में भी दर्ज है जबकि मध्य विद्यालय चांचकी में उक्त मो० मासुम है को वर्ग 2ए रोल नंबर – 151 का छात्र के रूप में दर्शाया गया वस्तुतः अध्यक्ष पद को अवैध रूप से प्राप्त करते हुए धोखाधड़ी जालसाजी एवं आपराधिक षड्यंत्र करते हुए उक्त समाउन शेख के उपरोक्त दोनों लड़को का नाम विद्यालय के छात्र के रूप में दर्शाया गया है। जबकि उपरोक्त दोनों बच्चे इलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ का नियमित छात्र है जिसे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच कर आसानी से प्रमाणित किया जा सकता है द्वितीय झारखण्ड शिक्षा परियोजना निमयावली केअनुसार विद्यालय के किसी शिक्षक अथवा शिक्षका का रिश्तेदार विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर चयनित नहीं हो सकता और न उक्त पद का उम्मीद्वार हो सकता है। इसके बावजूद सभी नियमो को ताक पर रखते हुए व्यापक भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी एवं आपराधिक षंड्यत्र करते हुए विद्यालय की सहायक अध्यापिका मुसलेमा खातुन का अपना भतिजाउक्त समाउन शेख को पहले विद्यालय प्रबंध समिति का उम्मिदवार बनाया गया। और उसके बाद उसका चयन अध्यक्ष पद पर किया गया वस्तुतः पुरे चयन प्रकरण में घोरअनियमितता एवं पक्षपातपूर्ण तरीका अपनाया गया जिससे मध्याहन भोजन चावल एवं सामाग्रियो केखरीद में पुर्व की तरह व्यापक लुट एवं घोटाला किया जा सके तथा विद्यालय को कुप्रबंधन का शिकार बनाकर पुरा शैक्षणिक माहोल को बर्बाद किया जा सके अतः महाशय से सविनय प्रार्थना है कि उपरोक्त ज्वलंत तथ्यों एवं घटनाओं पर अभिलम्ब संज्ञान लेते हुए एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जॉच कराते हुए अध्यक्ष चयन की सम्पुर्ण प्रक्रिया को रद्द करते हुए दोषियों के विरूद्व सभी प्रकार की कड़ी कानूनी कार्यवाई करते हुए न्याय दिलाने के लिए जोहार अली पृथिवीनगर ने उपायुक्त सह सर्व शिक्षा अभियान के अध्यक्ष को लिखित शिकायत समर्पित की है

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज