पाकुड़ ज़िलें मे कई विभागों मे बड़े बड़े टेंडर के नाम पर गड़बड़ झाला के हो रहीं है चर्चा
पाकुड़ : ज़िलें मे विगत साल भर से योजनाओं के नाम गड़बड़ झाला की खबरें उड़ती हुई सुनाई दे रहीं है आखिर इस बात की पुष्टि भी अब समाजसेवी और समाज के हित साधने वाले दबे जुबान से अब खुलकर सामने आने लगे है की जेम पोर्टल के माध्यम से करोड़ों का टेंडर किसी खास को दिया जाता है और एक खास और कई वर्षो से जमे बड़ा बाबु ही इसकी देखम देखी का ज़िम्मा लिए हुए है कई विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों मे सोलर लाइट और विद्यालय आवासीय विद्यालय मे पोशाक और उनके आवश्यक जरुरी सामानो के साथ साथ खाने के सामान सब्जी भात नास्ता एवं अन्य सामानो को लेकर सम्पादित टेंडर भी निष्पदित हुए है पर सूत्रों के मुताबिक टेंडर मे दिए अनुरूप नहीं प्राप्त होने की खबरें मिलती है अब एक मामला कांग्रेस पार्टी के नेता सह ओलॉम्पिक संघ के अध्यक्ष ने उठाया है इनके द्वारा आरोप लगाया गया है की राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के बाद भी जिला ओलंपिक संघ के तकनीक सहयोग के बिना कराई जा रही है जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता और यह झारखंड सरकार कीमहत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड जिला स्तरीय के आयोजन पर की जा रही है केवल खानापूर्ति इस सम्बन्ध मे बताते है की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग समग्र शिक्षा पाकुड़ के तत्वावधान में खेलों झारखंड 2024-25 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बैंक कालोनी स्थित जिला स्टेडियम में आयोजन किया गया। राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक एस पी ई /51/27/2024/2950 दिनांक 12 /8 /2024 के अनुसार राज्य परियोजना निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया था जिला स्तर पर होने वाले खेलो झारखंड का आयोजन के लिए जिला स्तरीय पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा कमेटी बनाई गई थी। जिसमें जिला ओलंपिक संघ पदाधिकारी को सदस्य के रूप में रखना था एवं जिला ओलंपिक संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजन को करना है परंतु जिला शिक्षा विभाग द्वारा न ही जिला ओलंपिक संघ को आयोजन से संबंधित बैठक में बुलाया गया। और ना ही तकनीकी सहयोग लिया गया बगैर जिला ओलंपिक संघ को सूचना दिए एवं बिना तकनीकी सहयोग के जिला स्तर पर खेलो झारखंड का आयोजन किया जा रहा है झारखंड सरकार महत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर सिर्फ खानापूर्ति की गई विद्यालय प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजन के लिए लाखों रुपए आवंटित किया गया है परंतु जिला शिक्षा परियोजना विभाग में वर्षो से बैठे और जमे पदाधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को साथ कर रहे हैं खिलवाड़ करते नज़र आ रहे है विद्यालय तथा जिला स्तर पर विद्यालय के खिलाड़ी राज्य स्तरीय के प्रतियोगिता में भाग ले और सही मापदंड के साथ खेल हो ,वह सिर्फ खानापूर्ति कर सरकार द्वारा दी गई राशि का बंदर बाट करने में लगे हुए हैं जो की जांच का विषय है पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली बताया कि विगत वर्षों से जिला शिक्षा परियोजना में किए गए कार्यों की जांच तथा प्रखंड एवं जिला स्तर पर खेलो झारखंड प्रतियोगिता मैं खर्च की गई राशि की जांच हो। तथा विभाग में बैठे कई चहेते अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा मनमानी ढंग से विभाग की राशि को खर्च कर बंदर बाट कर रहे हैं। उक्त गतिविधि से शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव व ज़िलें के उपायुक्त को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा एवं जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा।
Author: Jharkhand Nama
News portal





