अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अमड़ापाड़ा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजित किया गया
झारखंड नामा /संवाददाता अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर आयोजन कर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी गई और लोगों से आवेदन प्राप्त कर कोई भी मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया और बहुत ज्यादा संख्या मे लाभुक ने कार्यक्रम में शामिल हुए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने भाग लिए और मौके पर ही विधायक दिनेश विलियम मरांडी पहुंचे और कैंडल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और विकास प्रखंड पदाधिकारी श्रीमान मरांडी और अमड़ापाड़ा अंचल अधिकारीऔसफ अहमद खान और झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम कार्य करता मौजूद थे और 04 समूहो को कैश क्रेडिट लिकेज (ccl) श्रण को दिया गया और अबुआ आवास योजना का स्वीकृत पत्र दिया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित होकर बताया कि सरकार इस कार्यक्रम के द्वारा आप तक हर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है ताकि आपतक सरकार की हर लाभ पहुंचे और आप लाभर्वित हो सके और कहीं ऐसी पहल लगातार जारी रहेगी साथ ही पचुवाड़ा स्कूल के बच्चे बच्चियों ने बस नहीं मिलने की शिकायत विधायक दिनेश विलियम मरांडी से की जिसे तुरंत समाधान के लिए उपयुक्त पाकुड़ से दूरभाष पर बात की और समाधान होने की आस्वासन मिला इसके बाद जनता की समस्या को जल्द समाधान के लिए विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने सम्बधित अधिकारी को निर्देश दिया
Author: Jharkhand Nama
News portal





