पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र मे आजसू की पकड़ मजबूत

भावी प्रत्याशी अजहर इस्लाम के निर्देश पर हर गांव मे हो रहा है कमिटी का गठन
पाकुड़ :पाकुड़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के आजसू मे आते ही पुरे विधानसभा क्षेत्र मे आजसू का झंडा बुलंद होता दिख रहा है आजसू का नया कमिटी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है एवं ग्रामीण इलाकों मे एक अलग हवा चली चली है अबकी बार अजहर भाई इसी जोश के साथ आज नरोत्तमपुर पंचायत के पंचायत प्रभारी जमीऊर रहमान की अध्यक्षता मे एक बैठक रखी गई जिसमे उक्त पंचायत कमिटी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिसमे आगे की रणनीति एवं ज्यादा से ज्यादा आजसू पार्टी मे सदस्य जोड़ा जाने के बारे में चर्चा की गई साथ साथ मजहर इस्लाम के नेतृत्व में आजसू पार्टी के युवाओं को जोर-शोर से पार्टी मे झुकाब देखा जा रहा है और पुरे विधानसभा के मैदान में मजबूती के साथ उतरनें के लिए कमर कश लिए है पाकुड़ के युवा जिलाध्यक्ष मोहसेन शेख़ ने बताया की पार्टी और कार्यकर्त्ता मजबूती से नेक इरादे से इस चुनाव के मैदान में आजसू पार्टी विस्तार किया जाएगा और हर घर में आजसू पार्टी का प्रचार प्रसार और झंडा लगाया जाएगा बुलंद आवाज में मोहसेन ने बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के जोश से पाकुड़ में एक एक घर में जाकर बात रखेंगे ताकि अजहर इस्लाम के एक एक बात को हर परिवार में रखा जाएगा एक ही विकल्प अजहर इस्लाम इस बार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व करें
Author: Jharkhand Nama
News portal





