दर्जनो  ने कांग्रेस छोड़ आजसू पार्टी का थामा दामन 

दर्जनो  ने कांग्रेस छोड़ आजसू पार्टी का थामा दामन 

 

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ : पाकुड़ सदर प्रखंड क्षेत्र के झिकरहाटी पंचायत में गुरुवार को आजसू पार्टी के युवा नेता एवं पाकुड़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी अजहर इस्लाम के निर्देश पर मजहर इस्लाम के नेतृत्व मे उनकी अध्यक्षता में के पंचायत स्तरीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह के आयोजन में दर्जनो लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल हुए। वहीं शामिल लोगों ने बताया की आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के नीति सिद्धांत एवं कार्यों से प्रभावित होकर आजसू पार्टी का दामन थामा है आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवीं मजहर इस्लाम ने सभी नवआगंतुक सम्मानित लोगों को आजसू पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मजहर इस्लाम ने कहा की पाकुड़ विधानसभा को विकसित बनाना है। जिसके लिए सभी लोगों को साथ लेकर चलना है वही संग्रामपुर पंचायत के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आजसू पार्टी का दामन थामा मौके पर आजसू पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मोहसिन अली हाजीकुल सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज