मुझे विधायक बनाया तो एक भी प्लास्टिक की झोपड़ी नज़र नहीं आयेगा -अजहर इस्लाम

पाकुड़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी  ने आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे दिन भी  पदयात्रा निकाली और विभिन्न पंचायत का किया दौरा ग्रामीणों की सुनी समस्या और निराकरण का दिया आश्वासन 

पाकुड़ आज दूसरे दिन भी आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाला यह पदयात्रा आजसू युवा नेता अजहर इस्लाम की अध्यक्षता में पाकुड़ सदर प्रखंड के गंधाईपुर से निकाली गई गंधाईपुर होते हुए नवदा पंचायत में इसका समापन किया गया इस पदयात्रा में हजारों आजसू कार्यकर्ता शामिल हुए। वही आजसू युवा नेता सह समाजसेवी अजहर इस्लाम और आजसू पार्टी के समर्थक नवादा गांव में घर-घर घूम कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए वही आजसू पार्टी के पदयात्रा अभियान में लोगों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की पाकुड़ विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन करने के मूड में है आजसू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहसिन अली ने कहा आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं आजसू पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं इस बार पाकुड़ विधानसभा की जनता परिवर्तन का मूड बन चुकी है यह भीड़ देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा यह देखकर विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ गई है अब देखना यह है की जनता अपना बहुमूल्य वोट किसे देती है और विधानसभा भेजने का काम करती है मौके आजसू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहसिन अली समाजसेवी मजहर इस्लाम चाचकी पंचायत के मुखिया मुख्तार शेख उप मुखिया हाजीकुल शेख सहित हजारों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज