उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घघाटन
मां
माँ दुर्गा से क्या सुख शांति और समृद्धि की कामना
पाकुड़ : उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ प्रभात कुमार ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन पाकुड़ के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।सर्वप्रथम आचार्य सजल चटर्जी शुभो सहाना के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कराया गया जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर पंडाल के अंदर प्रवेश कर गए एवं मां का दर्शन किया।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद डीबीएल के डीजीएम पीके सिंह पत्थर व्यवसाय अकिबुल शेख सहायकअभियंता(बी)प्रभाकर पाठक यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, अखिलेश कुमार चौबे,संजय कुमार ओझा,विकास कुमार,हिसाबी राय मौजूद रहेअतिथियों के द्वारा पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए। मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पाकुड़ जिले वासियों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे तथा जिलावासी खुशहाल रहे शांति से रहे एवं समृद्ध रहे।आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं,किसी भी तरह अफवाह पर ध्यान नहीं दें। श्रद्धालुओं को कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो तो पुलिस की मदद ले स्थानीय पुलिस 100 टोल फ्री नंबर व प्रशासन जिला नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर 9262 998612 को सूचित करें। जिला प्रशासन आपके सहयोग में सदैव तत्पर है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





