उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र के शुभ अष्टमी के दिन विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र के शुभ अष्टमी के दिन विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से जय मां काली पूजा समिति (काली बाड़ी) के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

पूजा समितियों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का ससम्मान माता की चुनरी ओढ़ा कर किया स्वागत, उपायुक्त ने तय मानकों के अनुरूप पूजा संपन्न कराने का निर्देश देते हुए पूजा पंडालो का किया अवलोकन

 

उपायुक्त व एसपी ने जिला भ्रमण के दौरान आयोजकों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व साफ़ सफाई बरकरार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुष के अलग अलग निकास व प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर सीसीटीवी,अग्निशमन, बिजली, प्रकाश आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। 

पंडाल भ्रमण के दौरान आयोजकों द्वारा आकर्षक पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था को देख उपायुक्त ने खुशी जाहिर की तथा उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी।

शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालो के भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री लोकेश बारंगे एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज