जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने महेशपुर विधानसभा अंतर्गत क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने महेशपुर विधानसभा अंतर्गत क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पाकुड़ :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग बूथों पर बिजली-पानी, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए रैम्प आदि की व्यवस्था होना आवश्यक है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करनी चाहिए ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जा सके।

इसके अलावा उपायुक्त ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने पश्चिम बंगाल के बॉर्डर सोनारपाड़ा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन जांच पंजी की जांच की। कहा कि सभी वाहनों की जांच करें, अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्त कर जिला प्रशासन को सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें। इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ यादव, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  विजय कुमार भी मौजूद थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज