बिना माइनिंग के पत्थर लदे चार वाहन को जप्त कर मामला दर्ज किया है.

बगैर माइनिंग चालान के हाइवा माल सहित किया जब्त 

सूत्रों से रात्रि मे पाशिंग गिरोह रहते है सक्रिय चलती है दुमका और साहिबगंज का माइनिंग चालान 

सिमलोंग ओपी क्षेत्र के घरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क घरमपुर बंगला के समीप मंगलवार देर रात पुलिस ने बिना माइनिंग के पत्थर लदे चार वाहन को जप्त कर मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार साहेबजंग जिले के पत्थर क्रेसर से हाइवा संख्या जेएच 17 एबी 0905, जेएच 04एबी 7664एवं ट्रक संख्या बीआर 01जीजी5347, बीआर 01 जीबी 7233 पत्थर लोड कर घरमपुर के रास्ते गोड्डा जा रहे थे . नियमित गस्ती के दौरान पुलिस ने चारों वाहनों को रोककर जांच करने पर चारो ट्रोकों के पास पत्थर का माइनिंग नही रहने के कारण पुलिस ने चारों ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया. ओपी प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया गस्ती के दौरान पत्थर लदे चारो ट्रक को रोक कर चालक से कागजातों की मांग करने पर चालक द्वारा ट्रक में लोड माइनिंग चलन नही दिखा पाया. इसको लेकर चारो वाहनों को जब्त करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दिया गया. जिला खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है.

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज