आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बर्तन दुकान में चोरी की घटना का हुआ उदभेदन

बर्तन दुकान में चोरी की घटना का हुआ उदभेदन चार नाबालिगों की संगलिप्तता आई सामने कई अनुसंधान के दायरे में जांच है जारी 

 

अमडापाडा बाजार के संतोष प्रसाद भगत की बर्तन दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है।

जांच में पता चला कि इस घटना में चार नाबालिगों ने मिलकर चोरी की थी पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दुमका के बाल सुधार गृह में भेजने का आदेश दिया गया। चोरी गए अधिकांश बर्तनों को बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, दो नाबालिगों को बरामद सामान बेचने के लिए जाते समय पकड़ा गया, जबकि कुछ सामान उनके निशान देही पर बरामद किए गए। एक अन्य नाबालिग के खिलाफ अनुसंधान जारी है। पुलिस ने मानव संसाधन की मदद से इस मामले का उद्भेदन किया और चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज