लिट्टीपाड़ा चौक मे पंकज मिश्रा एवं झामुमो प्रत्याशी लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत 

लिट्टीपाड़ा चौक मे पंकज मिश्रा एवं झामुमो प्रत्याशी लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत 

झामुमो के जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत 

झारखंड नामा संवाददाता लिट्टीपाड़ा : बरहेट के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के जेल से छूटने के बाद सड़क मार्ग से बरहेट जाने के क्रम में बुधवार को लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक में झामुमो कार्यकर्ता द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.इस दौरान झामुमो प्रत्यासी हेमलाल मुर्मू मौजूद थे. पंजक मिश्रा का काफिला जैसे ही लिट्टीपाड़ा चौक पर पहुंचा पहले से मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद, पंकज मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके बाद झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, अजीजुल इस्लाम, समद अली, सहित दर्जनों कार्यकताओ ने पंकज मिश्र व हेमलाल मुर्मू का माला पहनाकर स्वागत किया. इसके पश्चात चौक स्थित सिदो कान्हू व तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओ से हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

पंकज मिश्रा ने कहा की कार्यकर्त्ता और जनता ही इस पार्टी की रीड है और इसे जो नज़र अंदाज़ करेगा उसका हश्र वही होगा जो आप सब देख रहे है 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज