व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी व एफएसटी दल के साथ की बैठक

*पाकुड़ करेगा वोट और करेगा निष्पक्ष और शांति प्रिय वोट *

व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी व एफएसटी दल के साथ की बैठक

भय रहित, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक संजय नारगस (आईआरएस) की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना भवन सभागार में बैठक हुई। व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी तथा एसएसटी टीम के सदस्यों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी एफएसटी व एसएसटी ईमानदारी से काम करें। उनकी जहां ड्यूटी लगी है वहां पर आने-जाने वाले सभी वाहनों पर निगरानी रखें। प्रेक्षक ने कहा कि अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। क्योंकि निर्वाचन के समय संदिग्ध गतिविधि की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी तरह के वाहनों को चेक करने का निर्देश दिया चाहे वह किसी वीआईपी का वाहन हो या फिर सरकारी एंबुलेंस। हमारा उद्देश्य चुनाव में होने वाले अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि हर एफएसटी और एसएसटी टीम के साथ वीडियोग्राफर होना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के खर्च जो किसी उम्मीदवार से संबंधित है उसे चेक करना आवश्यक है। सभी लोग ईमानदारी से काम करें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने भी एसएसटी एवं एफएसटी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक टीम है, सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करें। अपने विवेक का प्रयोग करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा ऐसे किसी भी सार्वजनिक जगहों पर जहां भी इस तरह की वारदात हो सकती है वहां पर चेकिंग जरूर करें।

इसके अलावा व्यय प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा एमसीएमसी मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएमसी कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा किए जा रहे पेड न्यूज के अनुश्रवण का रोस्टरवार पंजी की जांच की तथा कई दिशा निर्देश दिए

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज