लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जीत पुर मे एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर स्वयं भी फांसी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर लेने का मामला आया प्रकाश में 

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जीत पुर मे एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर स्वयं भी फांसी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर लेने का मामला आया प्रकाश में 

संवाददाता लिट्टी पाड़ा : थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को अपनी एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर स्वयं भी फांसी का फंदा लगाकर आत्मा हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार जीतपुर राय टोला निवासी धान्य राम मुर्मू की शादी विगत ढाई वर्ष पूर्व गांव के ही लिली सोरेन से ही हुई थी. दोनों के दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री का जन्म हुआ था. धन्यराम मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता था. पर गाव में रोजगार नही मिलने की वजह से 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के सियालदह में मजदूरी करने पहुँचा ही था कि उसकी बहन ने फोन कर जानकारी दिया कि भाभी ने अपनी पुत्री को मारकर स्वयं भी फंदे में झूलकर आत्म हत्या कर ली है. सूचना मिलते ही धन्यराम घर पहुचा और पुलिस को आवेदन दिया. धन्यराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी का कुछ दिनों से दिमाग ठीक नही था. मानसिक बीमारी से पीड़ित थी. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्डम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया और पति धन्यराम मुर्मू के आवेदन पर यूडी कांड दर्ज किया गया है

घरेलू झंगड़ा के वजह से पत्नी ने आत्म हत्या की ग्रामीणों के अनुसार धन्यराम मुर्मू की शादी गाव में ही तीन वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपस मे लड़ाई होते रहता था. पत्नी लिली सोरेन अपने पति को मजदूरी करने के लिए बाहर जाने से मना कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. झगड़ा होने के पश्चात 31 अक्टूबर को प्रातः ही धन्यराम मजदूरी करने घर छोड़कर पश्चिम बंगाल के सियालदह के लिए निकल गया. जिसे पत्नी से बर्दास्त नही हुआ और अपने गोद मे खेलनी वाली दूधमुहि बच्ची को पटक कर मार दी और स्वयं घर के अंदर फांसी में झूलकर जान देदी.

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज