युवा समाजसेवी सह आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने पाकुड़ नगर क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरिक्षण
छठ घाट पर सारी सुविधा को लेकर एन डी ए के साथियो के साथ पहुंचे छठ घाट
पाकुड़ : युवा समाजसेवी सह आजसू और एनडीए के प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने देर शाम पाकुड़ के विभिन्न छठ घाट का निरिक्षण किया जिसमे मुख्य रूप से उन्होंने केकेएम कॉलेज के पास स्थित तालाब, रेलवे क्लोनी का तालाब कलिकापुर, बागतीपाड़ा, टीन बंग्ला काली भाषाण छठ घाट का निरीक्षण किया उनके साथ एन डी ए के साथियो भी मौजूद थे आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने कहाँ की जिला प्रशासन अपने स्तर से छठ घाट की सफाई मे लगे हुए है इसके पश्चात भी कोई दिक्क़त या असुविधा लगे तो हम तन मन से उसके समाधान और सुविधा मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे मे इस महापर्व के अवसर पर यही कहूंगा माताए एवं बहने मेरे लिए भी थोड़ी दुआ कर दे ताकि हर साल आप सबों की सेवा कर पाऊ इस महापर्व मे आप सब खुशी और उल्लास के साथ पर्व मनाये यही हमारी शुभेच्छा है
इस छठ घाट निरिक्षण के दौरान आजसू प्रत्याशी सह समाजसेवी ने क्या कहाँ सुनिए
Author: Jharkhand Nama
News portal





