सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने अंतरर्राज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का किया औचक निरीक्षण
झारखंड नामा संवाददाता पाकुड़ :निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने अंतरर्राज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का किया औचक निरीक्षण निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर मंगलवार देर शाम को सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ युगल किशोर पंत, पुलिस प्रेक्षक के० सत्यानारायण एवं व्यय प्रेक्षक संजय नरगस के द्वारा अन्तरर्राज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पाकुड़ व बंगाल को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही अन्तरार्राजीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपतिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही सीमावर्ती ईलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश दिया गया मौके पर कनीय अभियंता रवि राकेश एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे
Author: Jharkhand Nama
News portal





