पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के साथ रोड शो मे शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान

कहा इस बार झारखंड मे एनडीए की सरकार बनना तय है -शिव राज सिंह चौहान 

झारखंड नामा संवाददाता : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी के चुनाव प्रचार मे एनडीए के वरिष्ठ नेता शिव राज सिंह चौहान पाकुड़ पहुंचे और आजसू पार्टी के उम्मीदवार अजहर इस्लाम के जीत को सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ सिधो कान्हू पार्क से लेकर पाकुड़ बाजार होते हुए रोड शो किया और इस दौरान शिव राज सिंह चौहान ने पाकुड़ वासियो का अभिनन्दन हाथ हिलाते हुए किया रोड शो के दौरान आम जनों से अपील किया की एन डी ए गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को भारी मतों जिताकर विधानसभा भेजनें का कार्य करें उन्होंने झामुमो एवं कांग्रेस की महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में बनी झामुमो की सरकार यहां की अस्मिता, जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। यहां के नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा देने का काम किया है आपके क्षेत्र का विकास के लिए आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को भारी मतों से विजय बनावे इस रोड शो मे भाजपा और आजसू सहित हज़ारो की भारी भीड़ मे अजहर इस्लाम ज़िंदाबाद शिव सिंह चौहान ज़िंदाबाद एनडीए गठबंधन ज़िंदाबाद के नारे लगते रहे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज