सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने पर उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया

सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने पर उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया

चतरा जिला से आए मतदान कर्मियों ने यहां की व्यवस्था को देखकर जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार जताया

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :चतरा जिला से मतदान कराने के लिए आये सभी कर्मियों ने यहां की व्यवस्था, स्वागत, कर्मियों का व्यवहार, खान-पान का इंतजाम देखकर जिला प्रशासन को हृदय से आभार जताया। कर्मियों ने कहा कि यह पहली बार है कि जरूरतमंद सामानों वाली किट देकर स्वागत, बुथ पर सभी सुविधाएं तथा मतदाताओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे थे वह काफी प्रशंसनीय है और इन सबों के लिए यहां के उपायुक्त महोदय जो सभी चीजों की मानिटरिंग स्वयं कर रहे थे उनके लिए पुनः आभार प्रकट किया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज