जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड नामा :अमित कुमार दास पाकुड़ :झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर 2024 को मतगणना होनी है। बाजार समिति पाकुड़ में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना हॉल एवं उसके आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं आवश्यकतानुरूप बैरिकेडिंग किए जाने, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही मतगणना के दिन कार्यरत कर्मियों के लिए फूड पैकेट, पीने का पानी, ईवीएम मशीन सील करने की व्यवस्था आदि को समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, मीडिया गैलरी के आसपास सा़फ सफाई करने का निर्देश दिया।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज