सारे विपक्षीयो की रणनीति को भेद कर निशात आलम ने प्रचंड मतों से जीत कर पाकुड़ विधानसभा मे बनाया कीर्तमान
प्रचंड मतों से जीत दर्ज़ करने के पश्चात उनके आवास मे लगा शुभ चिंतको का बधाई का ताँता
झारखंड नामा अमित कुमार दास पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र मे अपनी अलग़ पहचान के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निशात आलम ने भारी बहुमत से जीत दर्ज़ कर विपक्षीयो को करारा जवाब दिया है कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के जबरदस्त जन समर्थन ने यह अहसास कराया की जनता का समर्थन केवल प्यार और मोहब्बत से मिल सकती है इस जीत से पार्टी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारीयो के बीच उत्साह और उमंग से भाव विभोर है चारो तरफ जय जयकार की आवाज बुलंद हो रहीं कही तनवीर आलम ज़िंदाबाद के नारे तो कही निशात आलम के नारे तो कही कांग्रेस पार्टी के नारे लग रहे है मतगणना के समय भी कांग्रेस पार्टी के समर्थक काफ़ी उत्साह और उमंग से भोजपुरी थीम मे डांस करते रहे जिस प्रकार मतगणना मे निशात आलम की बढ़त होती रहीं उसी तरह बम फटाके छूटते रहे कही पर अबीर तो कही पर जश्न की तैयारी रहीं इस जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह साहेबगंज जिला कांग्रेस प्रभारी श्री उदय लखमानी ने पाकुड़ विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी lसाथ ही राजमहल लोकसभा के महागठबंधन के सभी प्रत्याशी महेशपुर विधानसभा से स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से हेमलाल मुर्मू,बरहेट से श्री हेमंत सोरेन, बोरियो से धनंजय सोरेन एवं राजमहल से एम टी राजा को भी जीत की हार्दिक बधाई दी
Author: Jharkhand Nama
News portal





