लूट गोलिकांड एवं कई मामलों के वांछित अपराधी पाकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़े 

लूट गोलिकांड एवं कई मामलों के वांछित अपराधी पाकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़े 

पांच अपराधियों को महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व मे की गई गिरफ़्तारी 

थाना प्रभारी पाकुड़िया, थाना प्रभारी महेशपुर, थाना प्रभारी मुफ्फसिल, ओ0पी0 प्रभारी रद्दीपुरओ०पी० एवं अन्य पुलिस बल एवं पदाधिकारी ने मामले का किया उदभेदन 

झारखंड नामा पाकुड़ :पाकुड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक- 28.11.2024 को हुए घटना जिसमें मोटरसाईकिल से आये अपराधियों के द्वारा CSP (ग्राहक सेवा केन्द्र) फुलोपानी एवं पाकुड़िया बाजार के एक धान व्यवसाय के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के समय धान व्यवसाय को मुँह में गोली मार दिया पूर्व में मुफ्फसिल थाना एवं महेशपुर थाना अन्तर्गत लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इन मामलाओं के उदभेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पाकुड़ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम गठित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से थाना प्रभारी पाकुड़िया, थाना प्रभारी महेशपुर, थाना प्रभारी मुफ्फसिल, ओ0पी0 प्रभारी रद्दीपुरओ०पी० एवं अन्य पुलिस बल एवं पदाधिकारी शामिल किया गया एस आई टी टीम द्वारा दिनांक- 30.11.2024 को उक्तघटनाओं में लिप्त कुल पाँच अपराधियों को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गोली, मोटरसाईकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया इसकी गिरफ्तार से पाकुड़ जिला के कई कांडो का उदभेदन हुआ एवं व्यवसाय को गोली मारने वाला कांड इसी गिरोह के द्वारा किया गया है। बरामदगी के संबंध में पाकुड़िया थाना कांड सं0- 51/24, दिनांक- 01.12.24 धारा-317 (5) /310 (5) BNS एवं 25 (1-b)a / 26/35 Arms Act अंकित किया पाकुड़ पुलिस हर किस्म के अपराध को प्राथमिकता के साथ लिये है एवं भविष्य में भी अपराध नियंत्रण के.लिए पाकुड़ पुलिस सदैव तत्पर है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता लखीराम मिर्धा, उम्र करीब 25 वर्ष, पे0- संजय मिर्धा, सा०- ओमड़ोडाहा टोला, थाना- गोपीकान्दर, जिला- दुमका संजय मिर्धा, उम्र करीब- 22 वर्ष, पे0- रोबेन मिर्धा, सा०- डांगापाड़ा, थाना- हिरणपुर, जिला- पाकुड़ चाँद मड़ैया, उम्र करीब- 20 वर्ष, पे0- श्रीमन मड़ैया, सा0- डुमरघटी, थाना- महेशपुर, जिला- पाकुड़ विश्वजीत मिर्धा, उम्र करीब – 20 वर्ष, पे0- गणेश मिर्धा, सा०- तेतुलिया, थाना- पाकुड़िया, जिला – पाकुड़ काली प्रसाद गोराई, उम्र करीब 20 वर्ष, पे0- समीर गोराई, सा०- तेतुलिया, थाना- पाकुड़िया, जिला- पाकुड़ जप्त किये गये प्रदर्श का नाम घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य पाँच जिंदा कारतूस कुल- 08 (आठ) जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल- 1. होंडा होर्नेट मोटरसाईकिल, 2. बजाज पल्सर मोटरसाईकिल चार घटना में प्रयुक्त विभिन्न – विभिन्न मोबाईल फोन एवं सभी मोबाईल में लगे सिम कार्ड घटना में प्रयुक्त एक हेल्मेट

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज