हिरनपुर थाना क्षेत्र मे अवैध कोयला परिवहन का हुआ पर्दा फाश
अवैध कोयला के ढूलाई मे लगे दो पिक वाहन सहित रेकी मे इस्तेमाल एक लग्जरी कार की हुई है जब्ती
झारखंड नामा संवाददाता: हिरणपुर थाना क्षेत्र में अवैध रुप से चल रहे अवैध कोयला के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो पिकअप में लगभग 30 टन कोयला को बरामद किया है।
वहीँ कोयले का रैकी करने वाले एक कार समेत दो चालक को गिरफ्तार किया है उक्त अवैध कोयला का कारोबार किनके संगरक्षण और कितने दिनों से चल रहा है और कहां ले जाने की तैयारी थी इसकी छानबीन में हिरनपुर थाना की पुलिस जुटी हुई है हिरनपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर यह कारवाई हिरणपुर थाना क्षेत्र के बिपतपुर इलाके में की है हिरनपुर थाना प्रभारी को यह सुचना प्राप्त हुई की दो पिकअप वाहन रात्रि 12बजे कोयला रोड से हरिणडूबा होते हुए तोड़ाई की और आ रहीं है इस सुचना पर पुलिस टीम विपतपुर पहुंची और मौक़े से पिकअप वाहन सहित दो को ड्राइवर को धर दबोचा और थाना लेकर पहुंची अहले सुबह दोनों ड्राइवर की चिकित्साकीय जांच करते हुए उन्हें पुलिस अभिरक्षा मे पाकुड़ न्यायालय मे भेजे जाने की तैयारी मे जुटी थी इस अवैध कोयला के कारोबार से जुड़े कई माफियाओ की नाम सामने आई है पर इन नामों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है जिनका मुख्य कारण है की मुख्य सरगना तक हिरनपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के लम्बे हाथ बहुत जल्द पहुँचने वाले है
Author: Jharkhand Nama
News portal





