पाकुड़ उपायुक्त की पहल से आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप का हुआ आयोजन

पाकुड़ उपायुक्त की पहल से आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप का हुआ आयोजन

जिले के 4 स्कूलों व 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी बच्चों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट सहित को लेकर आधार कैंप का आयोजन किया गया

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ :जिला प्रशासन के द्वारा जिला में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्र-छात्रों की छात्रवृति को लेकर कार्य किया जा रहा है। बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ एवं अन्य योजना लेने में कठिनाई होती हैं। इसको लेकर जिले के 4 स्कूलों व 9 आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों को आधार कार्ड बनवाने या अपडेट सहित को लेकर आधार कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेट करने में सहायता प्रदान करना था। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आधार ऑपरेटर ने मौके पर आए ग्रामीणों का आधार अपडेट किया और नया आधार बनाया गया। वहीं शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज