उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड नामा /अमित कुमार दास पाकुड़/ समाहरणालय परिसर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता रथ को उपायुक्त श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त श्री महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त  मनीष कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता के लिए 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों के प्रति जागरूकता रथ का संचालन कर जागरूकता लाई जायेगी। जागरूकता रथ आमजन में कुष्ठ रोग के लक्षण, पहचान और उपचार के बारे में जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन सभी ब्लॉकों पर पहुंचेगा और कुष्ठ होने पर एमडीटी लेने, बरती जाने वाले सांवधानियों, जल्द जांच और समय से इलाज के लिए प्रेरित करेगा।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज